भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
10-Oct-2023 09:05 AM 7310
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1756- ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुनः कब्जे के लिए मद्रास कूच किया। 1868- क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया। 1906- भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म। 1910- वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता मे प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया। 1942- सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की। 1954- बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का जन्म। 1964- टोक्यो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया। 1970- फिजी ने स्वतंत्रता प्राप्त की। 1971- अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से खरीदकर और तोड़कर अमेरिका लाया गया। 1986- सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत। 1990- अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा। 1991- भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता। 1992- हुगली पुल विद्यासागर सेतु खुला। 1999- सन् 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा। 2000- श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन। 2001- बंगलादेश में खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। 2003- भारत ने इस्रायल, रूस के सात एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया। 2008- निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 2005- एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं। 2011- गजल गायक जगजीत सिंह का निधन। 2014- भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा। 2015- तुर्की के अंकारा में एक शांति रैली में बम विस्फोट से कम से कम 95 लोग मारे गए और 200 घायल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^