भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं
10-Jul-2024 11:03 AM 5708
नयी दिल्ली, 09 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ। 1553: मात्र 15 साल की उम्र में लेडी जेन ग्रे इंग्लैंड की रानी बनीं। हालांकि वे केवल 9 दिन तक ही इस पद रहीं इसलिए उन्हें 9 दिन की रानी के नाम से भी जाना जाता है। 1624: हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर। 1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू। 1856: निकोला टेस्ला का जन्म हुआ। उनके नाम पर ही फ्लक्स की मानक इकाई को टेस्ला का नाम दिया गया। 1907: फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर। 1938: होवर्ड ह्यूज ने लॉकहीड-14 के जरिए 91 घंटे में पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकॉर्ड बनाया। 1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना। 1965: महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला। 1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू। 1972: मुंबई के मझगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण। 1983: ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं। 1986: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की। 1991: सोवियत संघ के टूटने के बाद बोरिस येत्सिन रूस के पहले राष्ट्रपति बने। 1995: म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नजरबंद नेता आंग सान सूकी लगभग 6 साल के बाद नजरबंदी से मुक्त की गईं। 1999: जिनीवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत। 2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' कर दिया। 2003: नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च। 2005: भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर। 2008: केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की। 2019: वॉक्सवैगन ने अपने 81 साल पुराने पहले कार मॉडल ‘बीटल’ का प्रोडक्शन बंद करने की घोषणा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^