भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मई की घटनाएं इस प्रकार हैं.
10-May-2022 09:08 AM 5629
नयी दिल्ली 10 मई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मई की घटनाएं इस प्रकार हैं.- 1427- यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया। 1503- इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की। 1526- पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा। 1655- ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया। 1796- नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया 1857- अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत। मेरठ की तीनों रेजिमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दिल्ली कूच किया। 1916- नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया। 1945- रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया। 1959- सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची। 1972- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1993- संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनीं। 1994- रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने। 1995- दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत। 1997- ईरान के खोरासान प्रांत में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 1,567 लोग मारे गए, 2,300 से अधिक घायल हुए, 50,000 बेघर हो गए, और 15,000 से अधिक घरों में ऑर्डेस्ट्रोइंग को नुकसान पहुंचा। 2001- घाना में एक फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मचने से 120 से अधिक दर्शकों की मौत। 2002- उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी का निधन। 2012- दक्षिण-पश्चिम एशियाई सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम धमाके में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल। 2012- रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति ने पाकिस्तान में सभी मानवीय कार्यों को निलंबित कर दिया। यह निलंबन खलील रसजेद डेल की हत्या का परिणाम था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^