भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर की प्रमुख घटनाए
10-Nov-2022 07:24 AM 2953
नयी दिल्ली 10 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1659- शिवाजी ने प्रतापगढ़ किले के निकट अफजल खान को मार गिराया। 1698- कलकत्ता को ईस्ट इंडिया कंपनी को बेच दिया गया। 1848 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म। 1885 - गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की। 1908 - कन्हाई लाल दत्त ने भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलकर शहादत दी। 1920 - राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म। 1983 - बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 सार्वजनिक रूप से पेश किया। 1990- चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने। 2000 - गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ. इसमें भारत, म्यामां, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं। 2001 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। 2006 - श्रीलंका में तमिल समर्थक सांसद एन रविराज की हत्या। 2008 - भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने मस्कट में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2013 - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^