10-Feb-2024 09:35 AM
6828
नयी दिल्ली 10 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1616-ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
1817-ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
1818-अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
1846-अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
1879-अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1890-रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
1904-जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
1912-ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
1916-ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।
1921-काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।
1929-जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
1931-दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
1935-हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार परमानन्द श्रीवास्तव का जन्म।
1939-जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
1943-द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
1947-नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
1959-अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 लोगों की मौत 265 घायल।
1961-अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।
1969-पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
1972-सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1975-प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुदामा पांडेय 'धूमिल' का निधन।
1989-अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1992-अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
1996-आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
2001-होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।
2004-बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
2006-नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।
2008-श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
2009-प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
2013-इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।...////...