भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
11-Apr-2024 09:27 AM 5249
नयी दिल्ली 11 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1827-भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का जन्म। 1869-महात्मा गाँधी जी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का जन्म। 1904- भारतीय गायक और अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का जन्म। 1919-अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना। 1921-रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया। 1930-ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया। 1937-भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म। 1964-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित। 1970-अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना। 1976-स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी। 1977-साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन। 1983-बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड। 1999-फिलीपींस की सरकार द्वारा 'एक स्कूल गोद लो' की अनोखी घोषणा। 2001-प्रसिद्ध भारतीय महिला चिकित्सक कमल रणदिवे का निधन। 2002-चीन में फ़ुटबाल मैच फ़िक्सिंग के आरोप में रेफ़री गिरफ़्तार। 2003-पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप जीता। 2004-इस्लामाबाद में भारत के प्रख्यात गायक कलाकार सोनू निगम के कार्यक्रम स्थल के पास एक कार में बम विस्फोट। 2008-सरकारी कर्मचारियों द्वारा विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की। 2009-हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन। 2010-वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दाश का निधन। 2011-भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान। 2012-ग्रीस के प्रधानमंत्री लुकास पापाडिमोस ने इस्तीफा दिया। 2013-जापान के होंडा, निसान और मज़्दा वाहन निर्माता ने एयरबैग दोषों के कारण 3.4 मिलियन कारों को वापस बुलाने की घोषणा की। 2014-बजट के निदेशक सिल्विया मैथ्यूज बर्वेल को कैथलीन सेबेलियस को अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव और मानव सेवा के सचिव के रूप में बदलने के लिए नामांकित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^