भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
11-Dec-2024 11:07 AM 5952
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1618 : रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 1687 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (अब तमिलनाडु) में नगर निगम बनाया। 1845 : पहला आंग्ल सिख युद्ध भड़का। 1911 : मिस्र के उपन्यासकार नजीब महफूज का जन्म। वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अरबी लेखक बने। 1922 : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद दिलीप कुमार का जन्म। 1931 : आध्यात्मिक गुरु रजनीश, जो आचार्य रजनीश और ओशो के नाम से प्रसिद्ध थे, का जन्म। हालांकि उनका वास्तविक नाम चंद्र मोहन जैन था। 1935 : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म। 1936 : अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के किंग एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो-ताज छोड़ दिया। 1941 : जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी ने पहले और उनके बाद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यह घोषणा की। 1946 : बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनिसेफ की स्थापना। 1946 : राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया। 1969 : शतरंज के महारथी विश्वनाथन आनंद का जन्म। उन्होंने 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में शतरंज की विश्व चैंपियनशिप जीती। 1983 : बंगलादेश के मुख्य मार्शल लॉ प्रशासक मोहम्मद इर्शाद ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया। 1997 : ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए क्योटो संधी पर हस्ताक्षर किए गए। 2001 : चीन को विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला। 2001 : भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार अशोक कुमार का निधन। 2012 : भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन। 2014 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को स्वीकृति दी जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^