भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
11-Jul-2022 10:17 AM 3318
नयी दिल्ली 11 जुलाई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1346 - लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया। 1673 - नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर ​हुए। 1776 - प्रसिद्ध 'जेम्स कुक' ने अपनी तीसरी समुद्री यात्रा शुरू की। 1781 - थॉमस हचिन्स ने अमेरिका के भूगोल को नामित किया। 1889 - सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना। 1919 - नीदरलैंड ने आठ घंटे का दिन और नि:शुल्क रविवार श्रमिकों के लिए कानून बनाया। 1921 - मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1922 - अमेरिका के फिल्म उद्योग हॉलीवुड की स्थापना। 1923 - प्रसिद्ध हास्य अभिनेत्री टुन टुन का जन्म। 1957 - इस्लामी धार्मिक नेता और मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन। 1975 - चीन में 2200 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गयी जिसमें सैनिकों की 3000 आदमकद मूर्तियाँ दफ़न थीं। 1987 - संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। 1995 - बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया। 2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 2003 - प्रसिद्ध लेखक भीष्म साहनी का निधन। 2006 - मुंबई में सिलसिलेवार धमाके हुए जिसमें 209 लोग मारे गये। 2008 - एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया। 2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए। 2010 - फुटबॉल विश्वकप के फाइल में स्पेन ने नीदरलैंड को हराकर खिताब जीता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^