भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
11-Mar-2022 08:59 AM 1507
नयी दिल्ली, 11 मार्च (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1399 – दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की। 1669 – इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत। 1689- औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की। 1881- रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की गयी। 1895- स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत। 1915 – क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म। 1917- ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया। 1918- मास्को रूस की राजधानी बनी। 1948- देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण। 1963- सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोडे। 1978- इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत। 1981- चिली में संविधान लागू हुआ, राष्ट्रपति आगस्तो पिनोशे का दूसरा कार्यकाल शुरु। 1990 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 1999 – इंफोसिस नेस्डैक स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी। 2001 – पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने 2004- स्पेन की राजधानी मेड्रिड में रेल नेटवर्क पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में 191 लोगों की मौत। 2007- सुनिता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2,012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया। 2008- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने 2008 में अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी। 2011 – जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ। 2014- माइग्रेन के सिरदर्द के उपचार के लिए, अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक इलेक्ट्रिक तंत्रिका उत्तेजक उपकरण को मंजूरी दी। 2016- ब्रिटेन के गायक कीथ एमर्सन का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^