भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
11-May-2022 08:38 AM 2025
नयी दिल्ली, 11 मई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1752 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई। 1784 - ब्रिटेन और मैसूर के टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर। 1833 - इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई। 1857 - दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का। 1951 - राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया। 1955 - इजरायल ने गाजा पर हमला किया। 1960 - पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध कराई गई। 1965 - बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत। 1985 - इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत,150 घायल 1988 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया। 1995 - अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 170 से अधिक देशों ने बिना शर्तों के परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया। 1998 - भारत ने पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किए। 2000 - जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची। 2002 - बंगलादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे। 2008 - न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जेनेटिकली माॅडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया। 2013 - तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^