11-Nov-2023 10:41 AM
1827
नयी दिल्ली 11 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1208: ओत्ता वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।
1745: चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।
1818: मलक्का में रॉबर्ट मॉरिसन ने एंग्लो-चीनी कॉलेज (बाद में इसका नाम बदलकर यिंग वा कॉलेज) की स्थापना की।
1836ः चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1839: अमेरिका में पहले राजकीय सैन्य कॉलेज वर्जीनिया सैन्य संस्थान की स्थापना की गयी।
1852: वेस्टमिंस्टर का नया पैलेस लंदन में खोला गया।
1880: ऑस्ट्रेलियाई बैंक लुटेरे बुशृंगेर नेड केली को मेलबर्न में फांसी दी गयी।
1888 : स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।
1888: प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।
1889: वाशिंगटन को अमेरिका का 42वां प्रांत घोषित किया गया।
1918ः पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1930: एल्बर्ट आइंस्टीन को ‘आइंस्टीन रेफ्रीजरेटर’ के अविष्कार का पेटेंट दिया गया।1934: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में युद्ध में सेवाएं देने वालों के सम्मान में ‘द श्राइन ऑफ रिमेंबरेंस’खोला गया।
1938: इज़्मत इनोऊ तुर्की के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1953: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पहली बार ‘पोलियो वायरस’ की पहचान हुई और उसका चित्र लिया।
1962ः कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।
1965: प्रधानमंत्री इयान स्मिथ के नेतृत्व में दक्षिणी रोडेशिया ब्रिटेन से अलग होकर रोडेशिया बन गया।
1966ः अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जैमिनी-12’ लॉन्च किया।
1975ः अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।
1975: शिलॉन्ग समझौता हुआ, जिसमें नागालैंड की अंडरग्राउंड सरकार ने बिना किसी शर्त के भारत का संविधान स्वीकार किया।
1975: ऑस्ट्रेलिया में एक संवैधानिक संकट के दौरान गवर्नर-जनरल जॉन केर ने प्रधानमंत्री गफ व्हिटलाम की सरकार को खारिज कर दिया और संसद को भंग कर दिया।
1982: इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत हो गयी।
1985: एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फिल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।
2000: ऑस्ट्रिया के कपहून स्थित एल्पाइन सुरंग में एक केबल कार में आग लगने से 155 लोगों की मौत हो गयी।
2002ः माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स ने भारत में एड्स के खिलाफ लड़ाई में 100 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की।
2004ः प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के साथ शांति प्रक्रिया के तहत कश्मीर में सैनिकों की संख्या घटाने की घोषणा की।
2004ः फिलीस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासर अराफात की मौत की पुष्टि की, महमूद अब्बास को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।
2005: सऊदी अरब को बारह साल की चर्चा और वार्ता के बाद विश्व व्यापार संगठन के सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया।
2008 : आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन।
2008: मिस्र में रानी सेशेत के लगभग 4300 साल पुराने पिरामिड की खोज की गयी।
2010: हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका में सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने पनामा के रासायनिक टैंकर पर कब्जा कर लिया।
2013: सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।
2014: पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।...////...