12-Aug-2024 09:30 AM
5751
नयी दिल्ली, 12 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1549: फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड के एंबलटीज पर कब्जा किया।
1665: अंग्रेजी बेड़े ने डच बेड़े को हराया।
1602: बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की हत्या हुई।
1765: इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत।
1831: नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौता पर हस्ताक्षर हुआ।
1833: अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना।
1908: हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1914: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।
1919: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।
1920: पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।
1953: यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंपसे 435 लोगों की मौत।
1960: नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1971: सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े।
1981: आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया। इसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।
1992: अमेरिका, मैक्सिको एवं कनाडा में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) संपन्न हुआ।
2003: भारत और इजरायल के बीच अमेरिका द्वारा फाल्कन सौदे को मंजूरी दी गई।
2004: फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया।
2006: फ्रांस के एक सैन्य उपकरण और जापान के संचार उपग्रह को यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2009: भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी. रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2012: 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ।
2013: भारत ने आईएनएस विक्रांत को लॉन्च किया।
2015: चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए बम धमाकों में 50 लोगों की मौत, 700 से अधिक लोग घायल हुए।
2018: नासा ने सूर्य की आउटर लेयर का अध्ययन करने के लिए पार्कर सोलर प्रोब लॉन्च किया।...////...