भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
12-Jun-2024 10:24 AM 3633
नयी दिल्ली 12 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1665-न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और यार्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयार्क रखा गया। 1691-पोप अलेक्जेंडर (आठवें) की जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने। 1787-अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा संबंधी कानून पारित हुआ। 1889-उत्तरी आयरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोगों की मौत हुई। 1915-कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता सी. के. नागराज राव का जन्म। 1935-भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक श्यामा का जन्म। 1952-तत्कालीन सोवियत रुस ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया। 1957-हिन्दी की जानी मानी कथाकार और उपन्यासकार गीतांजलि श्री का जन्म। 1962-अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी में स्थित कड़ी सुरक्षा वाले कारागार एलकटराज से तीन क़ैदी भाग निकले। इस जेल को सुरक्षा के हिसाब से अकाट्य माना जाता था और यहां सबसे गंभीर अपराधों वाले कैदियों को रखा जाता था। 1964-अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्र क़ैद की सजा। 1972-महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक श्री डी.जी तेंदुलकर का निधन। 1975-इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया और उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया। 1991-बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रुसी गणराज्य के राष्ट्रपति बने। 1994-दुनिया के सबसे बड़े ट़िवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी। 1998-भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय। 1999-पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए 'मिशन' हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति। 2000-लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार व पटकथाकार, फिल्म निर्देशक, संगीतकार एवं गायक पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे का निधन। 2001-सीमा मुद्दे पर भारत-बंगलादेश वार्ता शुरू। 2002-बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत। इस दिवस का मकसद लोगों में बालश्रम को लेकर जागरुकता फैलाना था। 2002-स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर। 2004-सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया। 2007-कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली। 2008-प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया। 2015-चंडीगढ़ के प्रसिद्व रॉक गार्डन के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन। 2016 साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता। 2017-ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी.नारायण रेड्डी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^