भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 नवंबर की प्रमुख घटनाए
12-Nov-2022 09:30 AM 8330
नयी दिल्ली 12 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1918-ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना। 1925-अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1936-केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले। 1940-प्रसिद्व अभिनेता अमजद ख़ान का जन्म। 1946-महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का निधन। 1953-इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 1956-मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए। 1963-जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये। 1967-इंदिरा गाँधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया। 1984-एक रूपए के ब्रितानी नोट गायब, सिक्के चालू किए गए। 1990-जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण। 1995-नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित। 2002-संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की। 2005-ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। 2009-भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को 2009 में वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया। 2015-लेबनान में हुए आत्मघाती हमले में 43 लोगों की मौत। 2020-भारतीय सिने अभिनेता और टीवी कलाकार आसिफ़ बसरा का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^