भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
13-Nov-2024 09:59 AM 4948
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1780: पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का गुजरांवाला (वर्तमान में पाकिस्तान) में जन्म। 1918: ऑस्ट्रिया गणराज्य बना। 1945: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म। 1950: तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की। 1968: पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया। 1969: लंदन के एक अस्पताल में क्वीन कार्लेट अस्पताल में शताब्दी में पहली बार एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। 1971: अमेरिका के अंतरिक्ष यान मैरियर-9 ने मंगल ग्रह का चक्कर लगाया। यह पहला मौका था, जब पृथ्वी से भेजे गए किसी यान ने किसी दूसरे ग्रह का चक्कर लगाया। 1975: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की। 1979: एक साल तक बंद रहने के बाद ‘टाइम्स’ अखबार का प्रकाशन फिर से शुरू हुआ। 1985 : कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने से 23,000 से ज्यादा लोगों की मौत। 1997: सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाए। 1998: चीन के भारी विरोध के बावजूद तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की। 2005: दक्षेस का 13वां शिखर सम्मेलन सम्पन्न। दक्षेस का 14वां शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय। 2007: आस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फ़िल्म ‘गांधी माई फ़ादर’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला। 2008: ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई। 2013: तिब्बत में वैज्ञानिकों ने मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे पुरानी बड़ी बिल्ली के जीवाश्म की खोज की है। 2015: आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया। 130 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल। 2019: भारतीय उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश का कार्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण है और यह सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आता है। 2021: अमेरिका ने ग्लासगो में सीओपी-26 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में वैश्विक ऊर्जा ग्रिड से संबद्ध ब्रिटेन एवं भारत नीत ग्रीन ग्रिड पहल के साथ हाथ मिलाया जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^