भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
13-Feb-2024 11:10 AM 8769
नयी दिल्ली 13 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1575-फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक। 1601-लंदन में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया। 1689-विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए। 1693-अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला। 1713-दिल्ली के सुल्तान जहाँदारशाह की हत्या गला घोंट कर की गई। 1739-करनाल के युद्ध में नादिरशाह की फ़ौज ने मुग़ल शासक मुहम्मद शाह की सेना को हराया। 1788-भारत में ज्यादतियों के लिए वारेन हेस्टिंग्स पर इंग्लैंड में मुकदमा चलाया गया। 1795-अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला। 1856-ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा। 1879-स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू (भारत कोकिला) का जन्म। 1920-अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई। 1931-नयी दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई। 1945-भारतीय सिनेमा के अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म। 1959-बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई। 1966-सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया। 1975-तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की। 1984-पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया। 1988-बंगलादेश में राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद को हटाने के लिए विपक्षी आंदोलनकारियों की मुहिम में सैकड़ों लोग घायल हुए। 1991-अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने बगदाद में अनेक बंकर नष्ट किए, जिसमें सैकड़ों सैनिक मारे गए। 2000-बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन। 2001-अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह 'इरोस' पर पहला मानव रहित यान उतरा। 2002-पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार। 2003-यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार मिला। 2004-भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2005-इराक में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत। 2007-उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत। 2008-हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन। 2009-रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव में 2009-10 के अंतरिम रेल बजट पेश किया। 2011-महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के नज़दीक बेकरी में शाम को हुए बम विस्फोट में पाँच महिलाओं और एक विदेशी नागरिक सहित नौ लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए। 2014-चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये। 2016-प्रसिद्ध मलयाली कवि और गीतकार ओ.एन.वी.कुरुप का निधन। 2020-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^