भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
14-Aug-2023 11:13 AM 5969
नयी दिल्ली 14 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :- 1862- बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना। 1908- इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन। 1917- चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1924- प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म। 1938- बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलिविजन पर प्रसारित। 1945- जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों के सामने आत्मसमर्पण किया 1947- भारत का विभाजन, पाकिस्तान पृथक राष्ट्र बना। 1968- मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित। 1971- बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। 1975- पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया। 2001- मेसेडोनिया सरकार तथा अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार। 2002- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया। 2003- पूर्वी अमेरीका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप्प, जिसका असर न्यूयॉर्क और ओटवा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा। 2006- संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इजरायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा। 2006- इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये। 2011- प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता शम्मी कपूर का निधन। 2012- महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री विलासराव देशमुख का निधन। 2013- मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये। 2017- प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का निधन। 2019- न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में एक मानव के आकार के विशाल पेंगुइन का जीवाश्म पाया गया। 2020- राजस्थान में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्‍व में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में ध्‍वनिमत से विश्वास मत हासिल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^