भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
14-Apr-2024 09:49 AM 1519
नयी दिल्ली 14 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1659-औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया। 1862-गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का जन्म। 1865-अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के 'फोर्ड थिएटर' में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया। 1891-भारत के संविधान निर्माता, महान वकील और दलितों के मसीहा बी.आर. आंबेडकर का जन्म। 1900-पेरिस विश्व प्रदर्शनी खुली। 1912-ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया। 1919-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शमशाद बेगम का जन्म। 1944-गोला बारूद से लदे पोत एस एस फोर्ट स्टाइकिन में बम्बई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट हो गया। इसमें 1200 लोग मारे गए। 1958-सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ। 1963-हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का निधन। 1981-पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया 1 वापस धरती पर लौटा। 1988-सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनीवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई। 1989-कैप्टन रंजन रॉय और उनकी पत्नी लैफ्टिनेंट कमांडर रूपाली राय ने मारुति कार से दुनिया का चक्कर लगाने के अपने अनूठे अभियान की शुरुआत की। 1995-यूक्रेन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा। 1995-भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना। 1999-मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा। 2000-रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच 'स्टार्ट-2' परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया। 2002-अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन। 2003-इजरायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत। 2004-अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की। 2005-भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया। 2006-चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू। 2008-भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत। 2010-पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई। 2011-राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा हाल ही में किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया। 2013-सोमालिया के मोगादिशु में आतंकवादी हमले में 20 लोग मरे। 2014-इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया। इसकी दुनियाभर में भर्त्सना हुई। 2017-जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल गिरीश चन्द्र सक्सेना का निधन। 2022-भारतीय हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और एक अच्छी प्रोड्यूसर मंजू सिंह का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^