भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
14-Nov-2023 09:34 AM 1720
नयी दिल्ली 14 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1681-ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की 1889-भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ। 1922-ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू की थी। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी। 1948-प्रिंस चार्लस का जन्म। वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र थे। 1967-भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का निधन हुआ। 1973-ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की थी। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था। 2002-चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 2006-भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी। 2007-डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला था। 2008-पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन हुआ था। 2009-मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतरने के कारण छह यात्रियों की मौत हुई थी। 2010-भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन का निधन हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^