भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 सितंबर की प्रमुख घटनाएं
14-Sep-2024 09:53 AM 1567
नयी दिल्ली, 14 सितंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1752 : ब्रिटेन और ब्रिटिश साम्राज्य ने आधिकारिक तौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया। 1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली। 1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल बनकर भारत आए। 1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या। 1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया। 1923 भूतपूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और अधिवक्ता राम जेठमलानी का जन्म। 1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया। 1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा। 1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की। 1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। 2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया। 2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया। 2001 : अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए गए। 2007 : जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया। 2008 : रूस के पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोत का विमान दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत। 2009: भारत ने श्रीलंका को 46 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता। 2009 : भारत के लिएण्डर पेस और चेक गणराज्य के लुकास लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता। 2011 : तमिलनाडु में एक यात्री ट्रेन के ट्रैक पर खड़ी ट्रेन से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत, 70 अन्य घायल। 2016 : पैरा ओलंपिक 2016 में भारत के अब तक कुल 4 पदक हुए। 2023 : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले मैं सेना के राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर (कर्नल) मनप्रीत सिंह, कंपनी कमांडर (मेजर) आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस में डीएसपी हुमायूं भट शहीद हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^