भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
15-Jan-2023 09:04 AM 6494
नयी दिल्ली 14 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1759-लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना। 1784-एशियेटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना। 1932-राजस्थान के नौंवे मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का जन्म। 1934-बिहार में जबरदस्त भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की मौत। 1949-के. एम. करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1965-भारतीय खाद्य निगम की स्थापना। 1975-पुर्तग़ाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1982-भारतीय अभिनेता नील नितिन मुकेश का जन्म। 1988-भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए। 1998-भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा का निधन। 2006-ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया। 2007-सद्दाम के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फ़ाँसी पर चढ़ाये गये। 2008-प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीन यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की गई। 2009-दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन। 2010-तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पाँच मिनट पर खत्म हुआ। 2013-सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत तथा 150 लोग घायल। 2016-पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत। 2020-आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के (सीमित ओवरों के फॉर्मेट) रोहित शर्मा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^