भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
15-Feb-2024 09:16 AM 4614
नयी दिल्ली 15 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1564-महान खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म। 1763-प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई। 1798-फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया। 1890-अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया। 1905-भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के दूसरे राज्यपाल भगवान सहाय का जन्म। 1906-ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन। 1926-अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत। 1944-ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की। 1947-हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक रणधीर कपूर का जन्म। 1948-प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन। 1952-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हरदीप सिंह पुरी का जन्म। 1961-बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत। 1962-अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 1967-भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए। 1976-मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई। 1982-श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण। 1989-सोवियत संघ की आख़िरी सैनिक टुकड़ी अफ़ग़ानिस्तान से वापस। 1991-ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की। 1995-ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारे गए। 2000-प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। 2001-भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता। 2002-मुशर्रफ़ ने पैंतरा बदला, भारतीय संसद पर हमले को आतंकवादी हमला मानने से इन्कार। 2003-एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह 'इंटलसैट' अंतरिक्ष में छोड़ा गया। 2005-लोकप्रिय इंटरनेट साइट यूट्यूब, जिस पर वीडियो देखा और साझा किया जा सकता है, संयुक्त राज्य अमेरिका में लांच किया गया। 2006-पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया। 2007-बंगलादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया। 2008-हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न। 2009-सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में 3.7 प्रतिशत की कमी की। 2010-जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया। 2012-मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत। 2015-भारतीय मूर्तिकार मृणालिनी मुखर्जी का निधन। 2017-इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा। 2022-हिंदी और बांग्ला की पार्श्वगायिका संध्या मुखर्जी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^