भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं
16-Oct-2024 12:49 PM 2733
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं 1788 : मराठों ने शाह आलम को दिल्ली की गद्दी पर बिठाया। 1868 : डेनमार्क ने निकोबार द्वीप समूह के अधिकार ब्रिटेन को बेचे और इसके साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से डेनमार्क के दखल का आखिरी निशान भी मिट गया। 1905 : भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्जन के आदेश पर बंगाल का विभाजन। 1934 : चीन के कम्युनिस्टों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्व चीन से बदलकर उत्तर पश्चिम चीन हो गया और माओ त्से तुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अविवादित नेता के रूप में उभरे। 1939: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया। 1942 : बंगाल में आए प्रलयंकारी तूफान में 40 हजार लोगों की मौत। 1944: प्रसिद्ध तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म। 1948: बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी का जन्म। 1948: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म। 1951ः पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या। 1959ः राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना। 1964 : परमाणु स्पर्धा में शामिल होने को उत्सुक चीन ने अपने पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया। 1968ः हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1978 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान में फैसलाबाद टेस्ट से अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की । 1984ः दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार दिया गया। 1999ः अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाया। 2003ः मलयाली फिल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ्रांस के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर ऑफ द आर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लैटर्स’ से सम्मानित किया गया। 2004ः अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया। 2011ः भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटर फ्रंट मैराथन पूरी की। 2012ः सौरमंडल के बाहर एक नए ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला। 2020 : कविताएं पढ़ने की अपनी खास शैली के लिए मशहूर बंगाली प्रस्तोता प्रदीप घोष का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^