भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
16-Oct-2022 08:51 AM 4468
नयी दिल्ली 16 अक्टूबर(संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1710- ब्रिटिश सैनिकों ने पोर्ट रॉयल पर कब्ज़ा किया। 1757- आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया। 1775- ब्रिटिश सेना ने पोर्टलैंड, मेन, यूएसए को आग लगा दी। 1793- फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई। 1848- पहला अमेरिकी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पेनसिल्वेनिया में खोला गया। 1869- कार्डिफ जायंट की खोज। 1905- लार्ड कर्जन ने बंगाल का पहला विभाजन किया। 1915- ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1923- रॉय और वॉल्ट डिज्नी ब्रदर्स ने वॉल्ट डिज्नी कार्टून स्टूडियो की स्थापना की। 1939- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया। 1942- बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान से चालीस हजार लोगों की मौत। 1944- जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म। 1948- प्रसिद्ध अभिनेत्री, भरतनाट्यम की नृत्यांगना और सांसद हेमा मालिनी का जन्म। 1948- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म। 1951- पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिड़ी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 1958- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1959- बोस्टन पैट्रियट्स एएफएल अमेरिकन फुटबॉल क्लब की स्थापना हुई। 1964- चीन ने पहला परमाणु परीक्षण किया। 1968- भारतवंशी हरगोविन्द खुराना को दवा और शरीर विज्ञान के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया। 1978- क्रिकेटर कपिल देव ने में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया। 1982- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 2012- सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ की खोज। 2013- लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^