भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
16-Dec-2023 09:37 AM 1337
नयी दिल्ली 16 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1707-जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ। 1824-ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर खोली गयी। 1862-नेपाल ने संविधान को अपनाया। 1889-ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी। 1927-आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की। 1929-कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की। 1937-भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म। 1951-हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी। 1958-कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत। 1959-भारतीय राजनीतिज्ञ एच. डी. कुमारस्वामी जिनका संबंध राजनीतिक दल जनता दल (सेक्यूलर) से है का जन्म। 1971-भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना। 1985-तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना। 1991-कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की। 1993-नयी दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ। 1994-पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना। 1999-गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इजरायल वार्ता विफल। 2002-प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन। 2004-दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्‍ट +' का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। 2006-नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया। 2007-बंगलादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया। 2008-केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया। 2013-फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये। 2014-पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे। 2022-भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ दिलीप महलानबीस, जिन्हें डायरिया संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए ओआरएस के उपयोग की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^