भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं
15-Jul-2025 03:11 PM 5810
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 1661: स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया। 1856: हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली। 1890: पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया। 1905: बागेरहाटर (अब बंगलादेश) में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई। 1909: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ अली का जन्‍म। 1925: इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की। 1945: अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया। 1951: नेपाल को ब्रिटेन से आजादी मिली। 1968: भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै का जन्म। 1969: इंसान को चांद पर पहुंचाने की पहली कोशिश में अमेरिका के केप केनेडी स्टेशन से अपोलो 11 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। 1974: भारत ने अपना पहला सफल परमाणु परीक्षण किया, जिसे "ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा" नाम दिया गया। 1990: यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 1992: डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति बने। 1999: जॉन एफ़. केनेडी के पुत्र जॉन एफ़. केनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु। 2003: पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इजरयइल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी। 2006: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित। 2007: बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया। 2016: ऑपरेशन संकटमोचन के तहत युद्ध प्रभावित दक्षिणी सूडान से 156 लोगों को वायुसेना के विमान से भारत लाया गया। 2018: जुपिटर ग्रह के 12 नए चांद खोजे गए, इसके बाद जुपिटर के कुल चांद की संख्या 79 हो गई। 2019: मुंबई में एक 100 वर्ष पुरानी इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^