भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है
16-Sep-2022 08:23 AM 2364
नयी दिल्ली 16 सितम्बर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है.. 1795 - ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया। 1810- निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया। 1821- मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली। 1848- फ्रांसीसी उपनिवेेश से दास प्रथा खत्म की गयी। 1880- ब्रिटिश लेखक, कवि एवं नाटककार अल्फ्रेड नॉयस का जन्म। 1906– नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की। 1908- जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई। 1916- विख्यात शास्त्रीय गायिका एम. एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म। 1931- भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म। 1947- जापान में टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई। 1975- पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की। 2007- वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत। 2013- वाशिंगटन के एक नौसैनिक शिविर में एक बंदूकधारी ने 12 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। 2014- इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्द लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा। 2017 - भारतीय वायुसेना के सबसे वरिष्ठ एवं पांच सितारा रैंक तक पहुंचने वाले मार्शल अर्जन सिंह का निधन। 2020 - भारतीय कला की प्रमुख विद्वान पद्मविभूषण से सम्मानित कपिला वात्स्यायन का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^