भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
17-Jan-2024 09:37 AM 7260
नयी दिल्ली 17 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1601-मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया। 1895-फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया। 1913-रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये। 1917-राजनेता एवं अभिनेता एम जी रामचंन्द्रन का जन्म। 1941-सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए। 1945-प्रसिद्ध कवि, गीतकार जावेद अख़्तर का जन्म। 1946-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई। 1948-नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए। 1961-जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी। 1976-यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लॉंच किया। 1979-सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1980-नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लॉंच किया। 1985-भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया। 1986-भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ , बंगाल के कूचबिहार से सांसद निसिथ प्रमाणिक का जन्म। 1987-टाटा फुटबॉल अकादमी खुला। 1989-कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। 1995-जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5,372 लोगों की मौत। 2002 अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया। 2007-आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। 2008-केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की। 2009-भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 2010-भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन। 2013-इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोग मारे गये। 2014-प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन। 2020-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित किया। यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार 2 बजकर 35 मिनट पर किया गया। यह इसरो का साल 2020 का पहला मिशन था। प्रक्षेपण के लगभग 38 मिनट 25 सेकंड बाद सैटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया। 2021-भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान का निधन। 2022-प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकारों में से एक बिरजू महाराज का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^