भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
17-Nov-2023 11:38 AM 4463
नयी दिल्ली 17 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1525-मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया। 1869-इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती। 1900-प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म। जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था। 1932-तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। 1933-अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी। 1966-भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी। 1970-रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला हैं। 1993-अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी। 1995-ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू। 1999-अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी। 2004-रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने। 2005-श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। 2006-अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी। 2007-जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये। 2008-चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी। 2009-टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 2012-मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये। 2013-रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत। 2018-भारतीय सेना के वीर सैन्य अधिकारी कुलदीप सिंह चाँदपुरी का निधन। उन्हें लौंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध के लिये जाना जाता है। 2020-हिन्दी और भोजपुरी फ़िल्मों के निर्देशक मोहनजी प्रसाद का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^