भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
18-Apr-2024 10:03 AM 4222
नयी दिल्ली 18 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1612: मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया। 1621: सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म। 1859: वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी। 1902: अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए। 1906: सैन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत। 1917: महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया। 1924: रिचर्ड साइमन और लिंकन शूस्टर द्वारा दुनिया की पहली क्रॉसवर्ड पजल बुक छापी गई। 1930 : सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शस्त्रागार पर धावा बोला। 1948 : नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ। 1950 : विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की। 1955: महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ। 1971: सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा। 1978: प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन। 1980 : जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की। 1991: केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ। 1992: रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला। 1994: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा। 1996: काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना। 2001: भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद। 2008: पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला। 2008: भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।2013: इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों में 27 की मौत, 65 घायल। 2014: माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^