भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
18-Dec-2023 10:18 AM 5968
नयी दिल्ली 18 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1271- मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई। 1398- तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया । 1777- अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया । 1787- अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना। 1799- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया। 1833- रूस का राष्ट्रीय गान 'गॉड सेव द जार' पहली बार गाया गया। 1839- अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी। 1849- विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली थी। 1878- अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना। 1902- इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया। 1938- जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ। 1941- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया था। 1955- उद्योगपति विजय माल्या का जन्म हुआ। 1960- राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन हुआ। 1969- इंगलैंड में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त कर दी गई। 1973- इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना हुई थी। 2005- कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत हुई थी। 2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ। 2014- सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ। 2015- ब्रिटेन के कोयला खादान के लिंगले केलियरी को बंद किया गया । 2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^