भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
18-Jul-2024 10:25 AM 6296
नयी दिल्ली 18 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1630-स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया। 1857-बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना। 1861-भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म। 1872-ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे। 1918-नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म। 1927-प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का जन्म। 1947-भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली। 1948-भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का निधन। 1951-उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया। 1973-अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना। 1980-भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया। टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया। 1982-हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म। 1985-सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1994-ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती। 1996-भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म। 1999-विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन। 2000-रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण। 2002-डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12वें राष्ट्रपति चुने गए। 2003-वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने। 2004-अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया। 2005-मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया। 2007-भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। 2008-भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया। 2010-केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उन पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले। 2012-भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन। 2012-किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया। 2016-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन। 2017-सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन। 2022-भारतीय सिनेमा के ख्याति प्राप्त पार्श्वगायक और ग़ज़ल गायक भूपिंदर सिंह का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^