भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
18-Mar-2024 09:51 AM 8442
नयी दिल्ली 18 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1801-भारत में पहली आयुध निर्माण फैक्ट्री स्थापित की गई थी। 1914-आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म। 1922-महात्मा गांधी को कारावास की सजा सुनाई गई। 1925-पूर्वोत्तर टोक्यो में आग लगने से 3,000 इमारतें नष्ट हो गईं। 1938-हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर का जन्म। 1944-नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद फ़ौज ने बर्मा के रास्ते भारत में प्रवेश किया। 1971-पेरू में भूस्खलन से 200 लोगों की मौत हो गई। 1978-पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला किया गया। 1995-माइकल जॉर्डन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए अपने 17 महीने के एनबीए की समाप्ति की घोषणा की। 1997-तुर्की में रूसी विमान दुर्घटना में 50 लोगों की मौत हो गई। 2000-उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया। 2006-संयुक्त राष्ट्र ने 'मानवाधिकार परिषद' के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया। 2007-उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया। 2007-पाकिस्तान क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर किंग्स्टन के एक होटल के बाथरूम में मृत पाए गए। 2008-टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में 'डॉक्टर ऑफ़ सांइस' की मानद उपाधि से सम्मानित किया। 2009-केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की। 2013-60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा। 'पान सिंह तोमर' को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया। 2017-योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^