भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
19-Aug-2024 09:16 AM 7356
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :- 1600- मुगल बादशाह अकबर ने अहमद नगर पर कब्जा किया। 1666- शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार हुए। 1909- इंडियानापोलिस मोटर स्पीडवे में पहली ऑटोमोबाइल दौड़ शुरु हुई। 1918- भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का जन्म हुआ। 1919- अफगानिस्तान देश को ब्रिटेन से पूर्ण आजादी मिली। 1934- जर्मन जनमत संग्रह 1934 में फुलर के शीर्षक के साथ राज्य के प्रमुख के रूप में हिटलर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई। 1949- भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना। 1960- स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए। 1964- संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण। 1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया। 1955- अमेरिका ने साइकिल पर आयात शुल्को 50 फीसदी बढाया। 1964- पहला भूगर्भीय संचार उपग्रह सिनकॉम 3 लॉन्च किया। 1966- तुर्की में भूकंप से 2400 लोगों की मौत हुई। 1973- फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया। 1977- सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया गया। 1978- ईरान के सिनेमा रेक्स में आग लगने से 400 से अधिक मौत। 2006- इजरायल ने फिलीस्तीन उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया। 2009- इराक की राजधानी बगदाद श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में 101 की मौत हुई। 2013- बिहार में धामरा घाट ट्रेन दुर्घटना कम से कम 37 लोगों की मौत हुई। 2013- भाषा विज्ञानी, अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^