भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है
19-Oct-2023 09:14 AM 7932
नयी दिल्ली 19अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1630: बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन हुआ था। 1689 : रायगढ़ के किले पर औरंगजेब ने कब्जा किया।1 722: फ्रांस के सी. होफर ने फायर फाइटर का पेटेंट कराया था। 1739: इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1745: गुलिवर ट्रैवल बुक लिखने वाले जोनाथन स्विफ्ट का निधन। 1950: चाम्बो का युद्ध खत्म हुआ। इसे चीन में लिबरेशन ऑफ तिब्बत भी कहा जाता है। यह युद्ध 6 अक्टूबर को तिब्बत और चीन के बीच शुरू हुआ था। 1960: नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को गिरफ्तार किया गया था। 1956ः रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से समाप्त किया था। 1774 : इंग्लैंड के सुप्रीम कोर्ट के जजों और नये काउंसिल सदस्यों का एक दल ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत में चलाए जा रहे शासन को बेहतर बनाने के लिए कलकत्ता पहुंचा। 1781 : ब्रिटेन के लार्ड कॉर्नवालिस ने वर्जीनिया के योर्कटाउन में अमेरिकी जनरल जार्ज वाशिंगटन के सामने समर्पण कर दिया, जिससे अमेरिकी क्रांति का अंत हुआ और देश की आजादी का रास्ता बना। 1812 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांसीसी सेना ने रूस से वापसी शुरू की। नेपोलियन की सेना एक महीने से रूस की लौटती सेना का पीछा कर रही थी। 1910: एस्ट्रो-फिजिसिस्ट सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जन्म 1937: ब्रिटिश फिजिसिस्ट अर्नेस्ट रदरफोर्ड का निधन। 1933 : बर्लिन ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने 1936 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पहली बार बास्केटबॉल को शामिल करने का ऐलान किया। 1943: चमत्कारिक एंटीबायोटिक स्ट्रेप्टोमायसिन का पहली बार पता चला। टीबी के खिलाफ यह डिफेंस की पहली लाइन बनी। 1970 : भारत में बना पहला रूसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग 21 वायुसेना को सौंपा गया। 1983 : एस चंद्रशेखर ने भौतिकी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार जीता। 1987 : न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली के चलते जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई। इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ। 1993 : बेनजीर भुट्टो ने दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान की बागडोर संभाली। 2003 : पोप जॉन पॉल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया, जो उनके संत बनने के सफर का पहला पड़ाव था। मां टेरेसा को उनके परमार्थ कार्यों के लिए 1979 में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2016 में संत घोषित किया गया। 2004: केयर इंटरनेशनल के लिए काम करने वाली ब्रिटेन की एक प्रमुख कार्यकर्ता मार्गेरेट हासन का इराक में अपहरण कर लिया गया। उस वक्त वह अपने काम पर जा रही थीं। 2005ः इराकी स्पेशल ट्रिब्यूनल ने इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन और 7 अन्य के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराधों के केस का ट्रायल शुरू हुआ। 2012: सिएटल बेस्ड स्टारबक्स ने मुंबई की एक ऐतिहासिक बिल्डिंग में भारत का पहला कॉफी हाउस खोला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^