भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
19-Dec-2024 09:15 AM 9801
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1154 - किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने थे। 1842 - अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी थी। 1860 - 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे लार्ड डलहौजी का निधन हुआ था। 1899 - मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर का जन्मदिन। 1919 - अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुई थी। 1927 - उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुई थी। 1927 - महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्लाह खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी। 1934 - भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म हुआ था। 1941 - जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली थी। 1961 - गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली। 1969 - पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया का जन्मदिन। 1974 - ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान रिकी पोंटिंग का जन्म। 1983 - ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई। 1984 - ब्रिटेन और चीन के बीच ब्रितानी उपनिवेश हांगकांग 1997 में चीन को सौंपने पर समझौता। 1984 - भोपाल गैस त्रासदी में 2500 लोगों की मौत हुई थी। 2003 - लीबिया ने रासायनिक हथियारों को खत्म करने की घोषणा की थी। 2003 - अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया था। 2012 - पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी। 2016 - जर्मनी की राजधानी बर्लिन के क्रिसमस बाजार में हमला, कई लोगों की मौत हुई थी। 2016 - लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन हुआ था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^