19-May-2024 10:06 AM
4291
नयी दिल्ली 19 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1521-उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया।
1536-इंग्लैंड के राजा हेनरी 8 की दूसरी पत्नी और क्वीन एलिजाबेथ प्रथम की मां ऐने बोलीन को व्याभिचार का दोष सिद्ध होने पर मौत के घाट उतार दिया गया।
1824-सन 1857 के भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार नाना साहब का जन्म।
1892-बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।
1904-टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन।
1910-नाथूराम गोडसे का जन्म। इतिहास में उसका नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर दर्ज है।
1913-भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म।
1934-भारतीय तमिल सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका पी. लीला का जन्म।
1936-ब्रिटेन के आविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर स्थापित की गई।
1938-कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म।
1950-मिस्र ने स्वेज नहर को इजरायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।
1971-भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
1996-प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री जानकी रामचन्द्रन का निधन।
1999-भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त, मैक्सिको में 'बाल्कान डिफ़्यूजो' नामक ज्वालामुखी सक्रिय।
2000-फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।
2001-इजरायल का फ़िलिस्तीनी मुख्यालयों पर हवाई हमला, 15 घायल।
2002-पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2003-जिबुती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2004-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राजनीतिज्ञ ई. के. नायनार का निधन।
2006-भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।
2007-अमेरिकी सीनेट में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति।
2008-परम्परावादी मराठी थियेटर के पुरोधा विजय तेंदुलकर का निधन। भारत व चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ।
2010-भारत सरकार को 34 दिनों से चले आ रहे 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67718.95 करोड़ रुपए का शुल्क मिलना तय हो गया।
2011-58वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। फ़िल्म 'मोनेर मानुस' को राष्ट्रीय एकता के लिए पुरस्कृत किया गया है।
2016-पेरिस से काहिरा जाने वाला मिस्र का विमान उड़ान संख्या एमएस 804 लापता हुआ।
2018-कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शपथ लेने के दो बाद ही इस्तीफा दिया।...////...