भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
19-Nov-2023 10:07 AM 6257
नयी दिल्ली 19 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1835-1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म। 1917-भारत की चौथी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म। 1933-यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला। 1951-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1952-स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना। 1977-मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा। 1982-नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु। 1986-पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ। 1994-भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं। 1995-कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया। 1997-कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 1998-कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफ़िकल सेंटर ने भरनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का 'वूमेन ऑफ दी इयर' पुरस्कार के लिए चुना। 2000-पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को दो वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा। 2002-आस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का लास एंजिल्स में निधन। 2005-पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया। 2006-भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा। 2007-अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए। 2008-संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई। 2013-लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल। 2015-भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त आर के त्रिवेदी का निधन। 2020-संथाली भाषा के विद्वान शिक्षाविद और पद्मश्री से सम्मानित दिगम्बर हांसदा का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^