भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
20-Mar-2022 09:02 AM 3611
नयी दिल्ली, 20 मार्च (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1351 - दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक का निधन। 1602 - यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना। 1615 - मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म। 1739 - नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। 1814 - प्रिंस विलियम फ्रेडरिक नीदरलैंड का शासक बना। 1904- सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये। 1916- अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की किताब जनरल थ्‍योरी ऑफ रिलेटिवली का प्रकाशन हुआ। 1 920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई। 1956- ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी मिली। 1956- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1966- भारतीय पार्श्वगायिका अलका याग्निक का जन्म। 1969 - अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने वर्ष 1970 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की। 1970 - भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक जयपाल सिंह का निधन। 1973- पहले भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल का जन्म। 1977 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में पराजित हुईं। 1981 - अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई। 1987 - बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत का जन्म। 1991 - बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित हुयी। 1999 - प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन। 2003 - अमेरिका ने इराक पर हमला शुरू किया। 2010- गौरैया को बचाने के लिये पहली बार ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया गया। 2014- पत्रकार, लेखक और इतिहासकार खुशवंत सिंह का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^