भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
21-Aug-2023 09:18 AM 8244
नयी दिल्ली 21 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1689 - स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ। 1718 - तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई। 1772 -स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की। 1790 - जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर कब्जा जमाया। 1842 - तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई। 1915 -पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1938 -इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा। 1944 -अमरीका, ब्रिटेन,रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की 1963 - बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा की गई। 1965 -यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया। 1968 -चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा की गई। 1972 -वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित। 1983 - फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस। एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या। 1986 - कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग हजारों लोगों की मौत हो गई। 1988 - भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत। 1991 - सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में। 1991 - लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से अलग होने की घोषणा की। 1993 - राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया। 1993 - मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा। 1997 - पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए। 2000 - दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि। 2003 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया। 2005 - बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न। 2006 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया। 2008 - श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ। 2008 - मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया। 2009 - भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चालक ले। कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन। 2012 -अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई। 2013 - मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए। 2014 - राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^