भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
21-Aug-2022 08:02 AM 1862
नयी दिल्ली 21 अगस्त (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :- 1790- जनरल मीडोस नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा किया। 1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1931- शास्त्रीय संगीत की विशिष्ट प्रतिभा पंडित विष्णु दिगंबर का निधन। 1938- इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगाया गया। 1944- अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर बैठक की। 1959- हवाई अमेरिका के 50वें प्रांत रूप में अस्तिव में आया। 1963- बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा। 1968- चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो ने पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा। 1972- भारत में वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी। 1997- पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल। 1986- कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस से 2000 लोगों की मौत। 1988- भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत। 2003- संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया। 2005- बंगलादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न। 2006- भारत रत्न, शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन। 2006- इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इनकार किया। 2008- मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया। 2008- श्रीनगर और ‘पाकिस्तान के कब्जेे वाले कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर शुरू। 2012- अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की मौत। 2014- राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए। 2016- ब्राजील के रियो डी जेनेरो में 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का समापन समारोह हुआ था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^