भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
21-Apr-2024 10:38 AM 6806
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1451 – लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी खां दिल्ली का शासक बना। 1526 - पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर ने लोदी वंश के अंतिम शासक इब्राहिम लोदी को मार गिराया। 1572 – फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर। 1654 - इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर। 1720 - बाजी राव प्रथम पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने। 1739 – स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर। 1782 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना। 1895 – अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर पैनटॉप्टिकान का प्रदर्शन किया गया। 1910 – टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे संजीदा किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन। 1926 - इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म। 1938 - मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन। 1941 - यूनान ने नाजी जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया। 1945 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के बाहरी इलाकों पर कब्जा किया। 1960 - ब्राजीलिया ब्राजील की राजधानी बनी। 1967 - यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ। 1975 – दक्षिण वियनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया। 1987 - श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत। 1996 - भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया। 2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की। 2007 - वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने वनडे क्रिकेट से सन्यास लिया। 2013 – आंकड़ो की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्तला देवी का निधन। 2015 - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी बल्लभ पटनायक का निधन। 2021 - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद शंख घोष का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^