भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
21-Jul-2024 09:59 AM 2709
नयी दिल्ली 21 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई। 1884: लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया। 1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी। 1904 : 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा। 1930: हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध लेखक और गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ। उन्होंने फिल्मों के लिए 3 हजार से भी ज्यादा गाने लिखे। 1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया। 1960 : श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 1962 : भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध। 1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। 1977: नीलम संजीव रेड्डी भारत के राष्ट्रपति चुने गए। 1983: रूस के वोस्टोक स्टेशन पर तापमान माइनस 89.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धरती के किसी हिस्से पर ये अब तक का सबसे कम तापमान है। 1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण। 2007 : वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया। 2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। 2007: हैरी पॉटर सीरीज की आखिरी किताब हैरी पॉटर और डैथली हैलोज रिलीज हुई। 2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया। 2011: नासा का ऑर्बिटर अटलांटिस धरती पर वापस लौटा। इसी के साथ अमेरिका ने 135 मिशन के बाद स्पेस शटल प्रोग्राम को बंद कर दिया। 2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^