भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं
22-Oct-2022 08:40 AM 3792
नयी दिल्ली 22 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1867 - नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी। 1875 - अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत। 1879 - ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ। 1883 - न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ। 1900 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म। 1937 - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता कादर खान का जन्म 1962 - भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई। 1964 - फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया। 1975 - 'वीनस-9' अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण। 2004 - अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर। 2006 - अफ़ग़ानिस्तान में अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं। 2007 - चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली। 2008 - इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा। 2014 - माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। 2016 - भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^