भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
22-Jan-2024 09:23 AM 8534
नयी दिल्ली 22 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1892-भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक ठाकुर रोशन सिंह का जन्म। 1905-रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे। 1924-रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने। 1963-देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई। 1970-बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई। 1976-कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त टी. एम. कृष्णा का जन्म। 1981-रोनाल्ड रीगन का अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण। 1993-इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत। 1996-कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की। 1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया। 2002-फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इजरायल का कब्ज़ा। 2006-श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की। 2008-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। 2009-फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। 2014-भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता ए. नागेश्वर राव का निधन। 2015-यूक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत। 2021-भारत के प्रसिद्ध गायकों में से एक नरेंद्र चंचल का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^