भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
21-Jul-2025 04:25 PM 1174
नयी दिल्ली 21 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1731-स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए। 1894-पहली लोकसभा के सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म। 1898-प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का जन्म। 1918-भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए। 1923-प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म। 1933-भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन। 1947-भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था। 1949-प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा 17वीं लोकसभा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी का जन्म। 1968-भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का निधन। 1969-सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। 1970-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म। 1981-भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह ऐपल ने कार्य करना शुरू किया। 1988-अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली। 1999-अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू। 2001-शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न। 2003-इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए। 2004-शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार। 2005-आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया। 2008-पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की। 2009-22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था। 2012-प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित। 2019-श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^