भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
23-Dec-2023 09:41 AM 4201
नयी दिल्ली 23 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1672-खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की। 1894-रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया। 1901-शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया। 1902-चौधरी चरण सिंह, भारत के सातवें प्रधानमंत्री का जन्म। 1912-नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए। 1914-प्रथम विश्व युद्ध: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची। 1921-विश्व भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ। 1922-बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया। 1926-आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान स्वामी श्रद्धानंद की हत्या। 1942-प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता अरुण बाली का जन्म। 1959-दिग्गज भारतीय अभिनेता और पुरस्कार विजेता लेखक शिव कुमार सुब्रमण्यम का जन्म। 1968-मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट 'मेनका' का सफल प्रक्षेपण। 1969-चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया। 1976-सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन। 1995-हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत। 2000-पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया। 2002-इजरायल की सेना के हटने तक फ़िलिस्तीन का चुनाव स्थगित। 2003-इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया। 2004-भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन। 2005-वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया। 2007-पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने सही ठहराया। 2008-सॉफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया। 2010-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरन का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^