23-Mar-2022 08:43 AM
5239
नयी दिल्ली, 23 मार्च (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1351: मोहम्मद तुगलक के भतीजे फिरोज शाह तुगलक तृतीय को राजगद्दी पर बिठाया गया।
1757: क्लाइव ने चंद्रनगर को फ्रांस के आधिपत्य से छीना।
1880: भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता बसंती देवी का जन्म।
1910: स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म।
1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी।
1940: मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी।
1956: पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
1965 - सुहासिनी गांगुली का निधन हुआ
1976 - स्मृति ईरानी का जन्म हुआ।
1983 अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की.
1986 : केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।
1992 - गुरदयाल सिंह ढिल्लों का निधन।
1995 - रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल श्रृंखला को जीता।
1996: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।
1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
2001 - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' की जल समाधि।
2003 - दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
2006 - ऑस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
2007 - भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।
2008 - भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया।...////...