भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
23-Nov-2023 11:00 AM 2395
नयी दिल्ली 23 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1705 : निकोलस रोवे का प्ले युलिसेस का लंदन में प्रीमियर किया गया। 1808: टूडेला की लड़ाई: फ्रेंच मार्शल लेंस ने स्पैनिश सेना को हराया। 1810: अंग्रेजी अभिनेत्री सारा बूथ ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत थिएटर रॉयल, कोवेन्ट गार्डन में की थी। 1848: महिला मेडिकल शैक्षिक सोसाइटी बोस्टन में स्थापित की गयी। 1857 : कोलिन कैंपबेल की अगुवाई में अंग्रेजों ने लखनऊ को क्रांतिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया 1863: पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गयी। 1876: पोर्फिरियो डीआज़ मेक्सिको के राष्ट्रपति बनाये गये। 1890: नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।1890: इटली में पहली बार आम चुनाव हुआ। 1892: लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया। युद्ध में करीब 3000 लोग मारे गये। 1909: राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की। 1926: आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म। 1927: ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया। 1936: फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक प्रकाशित हुआ। 1937: देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीशचंद्र बसु का निधन। 1946: वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग में 6000 लोग मारे गए। 1967: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था। 1971: चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना। 1980: इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गये। 1983: देश में पहली बार नयी दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। 1984: लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग तीन घंटे तक धुएं से भरी सुरंग में फंसे रहे। 1990: बीसवीं सदी के सबसे महान लेखकों में शुमार रोल्‍ड डाल का निधन। 1992: आईबीएम ने साइमन, एक हैंडहेल्ड, टचस्क्रीन मोबाइल फोन और पीडीए की शुरुआत की, जिसे पहला स्मार्टफोन माना जाता है। 1996: इथियोपियाई एयरलाइंस के अदीस अबाबा से नौरोबी जा रहे बोइंग 767 विमान का अपहरण। ईंधन कम होने के कारण विमान हिंद महासागर में गिरा। 2005: एलेन जॉनसन सरलीफ ने लाइबेरियन आम चुनाव जीता, जिससे वह अफ्रीका में पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित महिला प्रमुख बनीं। 2001: इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने पश्चिमी तट में एक वाहन पर दो मिसाइल दागकर इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया। 2002: नाइजीरिया में होने वाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को वहां की बजाय लंदन में आयोजित करने का फैसला किया गया। 2009: फिलीपींस में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या की गयी। 2011: यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह ने 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^