भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
23-Sep-2024 09:04 AM 2795
नयी दिल्ली 23 सितंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1739-रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर। 1803-ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया। 1857-रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए। 1862-महान देशभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री का जन्म। 1863-1857 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी राव तुला राम का निधन। 1908-हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' का जन्म। 1929-बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) पारित। 1935-हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म। 1955-पाकिस्तान ने बगदाद समझौता पर हस्ताक्षर किया। 1958-ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया। 1965-भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का आदेश। 1969-आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन। 1970-अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने। 1979-सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी। 1983-प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का निधन। 1986-अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना। 1992-यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन। 1992-भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त के. वी. के. सुंदरम का निधन। 1995-ताबा (मिस्र) में इजरायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता। 2000-सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। 2001-ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये। 2002-जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में। 2003-भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार। 2004-हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए। 2006-पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया। 2009-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए। 2020-भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ सुरेश अंगदी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^